{"_id":"66d23933922f169c2f01a704","slug":"seven-youths-selected-in-the-job-fair-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109189-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रोजगार मेला में सात युवकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रोजगार मेला में सात युवकों का चयन
विज्ञापन
चित्रकूट। रोजगार मेला का आयोजन शहर के गल्लामंडी परिसर स्थित सेवायोजन कार्यालय में किया गया। जिसमें 35 युवकों ने भाग लिया। जिसमें से सात का चयन किया गया।
रोजगार मेला मेें डीसेट कंपनी के माध्यम से युवकों का चयन करने का कार्य किया गया। जिसके एचआर प्रताप सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में 35 युवक आए। इसमें सात का चयन किया गया, जिनको हरियाणा स्थित मेडिकल के काम आने वाली मशीनों के उपकरण बनाने के लिए हरियाणा स्थित पालीमेडीक्योर कंपनी में चयन हुआ है। चयनित युवकों को एक साल तक कंपनी 21 हजार रुपये देगी। इसके बाद अच्छा कार्य करने पर उसका वेतन बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर जिला सेवा योजन अधिकारी संदीप यादव, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
रोजगार मेला में युवकों ने रूचि नहीं दिखाई
चित्रकूट। रोजगार मेला के लिए प्रचार नहीं करने के कारण रोजगार मेला में युवकों ने रूचि नहीं दिखाई। जिला सेवायोजन अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि इस समय पुलिस की भर्ती चल रही है। जिसके कारण युवक रोजगार मेला में नहीं आए। संवाद