फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Seven lakh saplings planted on World Environment Day.

Chitrakoot News: विश्व पर्यावरण दिवस पर सात लाख पौधे लगाए

Sat, 06 Jun 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh saplings planted on World Environment Day.
फोटो 05 सीकेटीपी 37 कलक्ट्रेट परिसर में पौधा जनप्रतिनिधि व अफसर। संवाद
विज्ञापन

फोटो 05 सीकेटीपी 28 राजापुर क्षेत्र में पौधा रोपते एसडीएम व अन्य। संवाद
जगह-जगह रोपे गए एक पौधा मां के नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को वन विभाग और जिला गंगा समिति ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस राज्यव्यापी पहल के तहत जगह-जगह पर जनप्रतिनिधियों, अफसरों, कर्मचारियों ने अपनी मां के नाम पौधा रोपा। खुद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान की शुरुआत की। पूरे जिले में सात लाख पौधे रोपे गए।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य और डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने पौधरोपण किया। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के चुरेह केसरूआ गांव में विधायक ने भी पौधरोपण किया। पहाड़ी संवाद के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। राजापुर संवाद के अनुसार एसडीएम फूलचंद्र यादव ने नगर पंचायत वार्ड संख्या छह में पौधरोपण किया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न स्थानों पर भी पौधे लगाए गए। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक प्रत्युष कुमार कटियार और एडीएम चंद्रशेखर मौजूद रहे। भरतकूप क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधे लगाने वाले कर्मयोगी भैया राम यादव के घर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव से मिलने से पहुंचे। उनकी सराहना की। इस मौके पर सपा नेता सुभाष पटेल,, रोहित यादव, डा.सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। बरगढ़ क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास पौध रोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधान कोलमजरा शोभानाथ प्रजापति, स्टेशन प्रबंधक संजय वर्मा,क्षेत्राधिकारी वन राजेंद्र कुमार नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------

गोष्ठी में वक्ताओं ने दिया पर्यावरण का संदेश
खोही। दीनदयाल शोध संस्थान ने करौंहा ग्राम पंचायत में पौधरोपण गोष्ठी आयोजित की। गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राजेंद्र नेगी ने बताया कि पौधरोपण की कमी से प्रदूषण बढ़ रहा है। इस गोष्ठी में उप कृषि निदेशक राजकुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed