{"_id":"69dbe5b20e8ee9bed30dc883","slug":"scorching-sun-during-the-day-and-cold-at-night-making-people-sick-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-129649-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दिन में झुलसाती धूप और रात में ठंडक बना रही बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दिन में झुलसाती धूप और रात में ठंडक बना रही बीमार
Mon, 13 Apr 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12 सीकेटीपी-17- धनुष चौराहे के पास सर व चेहरे को ढककर निकलती छात्राएं। संवाद
चित्रकूट। दिन में गर्मी और रात में सर्दी यह मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह सात बजे से ही सूरज की तेज किरणें लोगों को झुलसाने लगी हैं। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी अपने सिर और चेहरे को ढककर ही निकलते दिख रहे हैं। रात में हल्की ठंडक महसूस होने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मौसम का यह उतार-चढ़ाव सेहत पर असर डाल रहा है। उन्होंने सलाह दी कि सुबह से ही तेज धूप का प्रकोप रहता है, ऐसे में घर से निकलते समय सिर और शरीर को अच्छी तरह ढकना जरूरी है। रात में तापमान में गिरावट होने से सर्दी-गर्मी की समस्या बढ़ रही है। इससे लोग वायरल और सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि रात के समय जरूरत के अनुसार ही पंखा चलाएं। फिलहाल एसी और कूलर के अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए।