फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Scooty riders try to rob women

चित्रकूट: स्कूटी सवार युवतियों से लूट की कोशिश

Wed, 07 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Scooty riders try to rob women
चित्रकूट। बैंक से रुपये निकालकर जा रहीं युवतियों को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। युवकों ने उनके रुपये लूटने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन

इस पर बाइक सवार भाग गए। घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है, फिर भी जांच की जा रही है।
शहर के मिशन रोड निवासी शिक्षक राजेंद्र प्रसाद शर्मा की पुत्री साक्षी व व्यापारी वीरेंद्र शर्मा की पुत्री मनीषा शर्मा बुधवार को शहर के नई बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से अपने खाते से एक लाख रुपये निकालकर स्कूटी से घर जा रहीं थीं।
विज्ञापन

स्कूटी की डिकी में जगह न होने के कारण नोटों से भरा बैग हाथ में लिए थीं। युवतियों ने बताया कि बैंक से उनके पीछे एक बाइक सवार दो युवक पीछा करते हुए स्कूटी के आगे पीछे चले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के आगे पेट्रोल पंप मोड़ पर पीछे से बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बताया कि बाइक पर पीछे बैठा युवक उनके पास आया, लेकिन इसी बीच आसपास के कई अन्य लोग भी आ गए।

इस पर दोनों तत्काल बाइक पर बैठकर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने युवतियों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी।
इस संबंध में कोतवाल जयशंकर सिंह ने बताया कि उनके पास अभी ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। मीडिया से जानकारी मिलने पर युवतियों से बातचीत कर संबंधित बाइक सवारों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed