फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Scooty collides with electric poles, one dies

स्कूटी बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत

Sun, 17 Mar 2019 11:09 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव स्कूटी बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत
स्कूटी बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Sun, 17 Mar 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Scooty collides with electric poles, one dies
विलाप - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अनियंत्रित स्कूटी बिजली के खंभे से टकरा गई। जिस पर सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे छात्र को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मुख्यालय के बंधोइन मोड़ पर रविवार को पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेंडा निवासी शिवमिलन यादव का पुत्र कक्षा 9 का छात्र सुमित यादव (16) अपने दोस्त मनीष पुत्र भइयालाल निवासी नहरा पहाड़ी हालमुकाम बनकट स्कूटी से बंधोइन घूमने जा रहे थे। मोड़ के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सीमेंटेट बिजली के खंभे से जा टकराई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीष की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। देरशाम को परिजनों ने मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव पैतृक गांव दरसेंडा ले गए हैं।
विज्ञापन

 मृतक दो भाई, दो बहनों में दूसरे नंबर का था। मां चिंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ज्ञान भारती इंटरमीडिएट स्कूल के कक्षा नौ का छात्र था। घायल साथी मनीष भी उसी कालेज में पढ़ता है। मृतक के पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। वह अपने दोनाें पुत्रों को शहर के गोल तालाब कसहाई रोड के पास एक किराए के कमरे में रखकर पढ़ाई कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त को छोड़ने जा रहा था गांव
चित्रकूट। घटना की जानकारी होते ही कालेज के कई शिक्षक व अन्य सहपाठी भी जिला अस्पताल पहुंचे। सहपाठियों ने बताया कि सुबह सभी लोग क्रिकेट खेल रहे थे। सोमवार को परीक्षा होने के कारण वह क्रिकेट खेलने के बाद पड़ोसी की स्कूटी मांगकर दोस्त को छोड़ने गांव जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed