{"_id":"6ace7f9a6bc085477a0f0daa","slug":"chants-of-praise-echoed-in-the-devi-pandals-and-temples-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137671-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पांच डकैत गिरफ्तार, कार-जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पांच डकैत गिरफ्तार, कार-जेवर बरामद
विज्ञापन
फोटो 13 सीकेटीपी 11 पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रशासन
- फोटो : सांकेतिक
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में परिवार को बंधक बनाकर हुई डकैती का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की कार, नकदी और जेवर बरामद किए हैं। वारदात में शामिल तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती में प्रयुक्त कार बांदा के बिसंडा से पहाड़ी की ओर आ रही है। पुलिस ने कुचारम मोड़ पर घेराबंदी कर कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही पीछे बैठे कुछ लोग दरवाजा खोलकर भाग गए। मौके से पांच आरोपियों को दबोच लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों में फतेहपुर के खखरेरु थाना क्षेत्र के कोट गांव निवासी अब्दुल मतीन के पास से 600 रुपये, तमंचा व जेवर मिला। नसीरपुर निवासी अयोध्या प्रसाद उर्फ अजय के पास से 700 रुपये, चाकू व जेवर मिले। इसी तरह खखरेरू निवासी धर्मेन्द्र पासी उर्फ दद्दा के पास से 500 रुपये व जेवर और सरधुआ के अमवा गांव निवासी मंगलवा उर्फ गुरु निषाद के पास से 800 रुपये, चापर व जेवर बरामद हुआ।
विज्ञापन
पांचवें आरोपी बक्टा खुर्द निवासी जुगुल किशोर निषाद को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अब्दुल मतीन ने बताया कि लोहदा निवासी जगन्नाथ के साथ जुगुल की रंजिश थी। उसी के कहने पर डकैती की योजना बनाई गई थी। भागे आरोपियों में कोट निवासी अदनान पठान, मोहम्मद अहमद व साहिल शामिल हैं, इनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
-- -- -- --
यह था मामला
लोहदा निवासी जगन्नाथ निषाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नौ अक्तूबर की रात करीब एक बजे नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ-पैर बांध दिए। बेटी ने विरोध किया तो फायर कर जान से मारने का प्रयास किया। चोर बक्सा व अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, पांच हजार नकद व मोबाइल लूटकर भाग गए थे। घटना के बाद डीआईजी राजेश एस, एसपी अरुण कुमार सिंह और एएसपी पीयूष कांत राय ने मौके पर पहुंचकर तीन टीमों का गठन किया था।
-- -- -- -- -- -
रंजिश में कराई डकैती, अगले दिन दिव्यांग मां की लाठी से पीटकर हत्या
फालोअप:
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में पिता-बेटी को बंधक बनाकर हुई डकैती का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं बल्कि बक्टा खुर्द निवासी जुगुल किशोर निषाद निकला, जिसने रंजिश के चलते फतेहपुर से बदमाश बुलाकर डकैती कराई। इसके बाद वारदात के अगले ही दिन आरोपी ने शराब के नशे में अपनी दिव्यांग मां सवारिया देवी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक लोहदा गांव निवासी जगन्नाथ निषाद के घर नौ अक्तूबर की रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला था। पुलिस जांच में दूसरा पहलू भी सामने आया। डकैती के अगले दिन 10 अक्तूबर को जुगुल शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। वहां उसका अपने सगे भाई भोले से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख उसकी दिव्यांग मां सवारिया देवी बीच-बचाव करने आईं। इसी दौरान गुस्से में आए जुगुल ने मां पर ही लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। डकैती के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद जुगुल का नाम सामने आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ डकैती और हत्या के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। (संवाद)