फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Family admits to their own negligence in the death of the woman who had just given birth.

Chitrakoot News: प्रसूता की मौत पर परिजन ने मानी खुद की लापरवाही

Wed, 14 Oct 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Family admits to their own negligence in the death of the woman who had just given birth.
पहाड़ी (चित्रकूट)। लोहदा मार्ग निवासी सरोज देवी की प्रसव के दौरान हुई मौत के मामले में परिजन ने खुद लापरवाही स्वीकार की है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रसव की जानकारी न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

सगवारा गांव निवासी राजा निषाद ने बताया कि पत्नी सरोज देवी (26) नौ माह की गर्भवती थी। रविवार शाम पांच बजे वह अपनी मां को लेने बहन की ससुराल सिंहपुर भदावल चला गया था। घर पर पत्नी अकेली रह गई। रात में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर घर में ही बच्ची का जन्म हो गया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वह मां के साथ पहुंचा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके तीन साल की एक बेटी और है। उसने कहा कि उसे पत्नी को अकेला छोड़कर नहीं जाना चाहिए था। सीएचसी पहाड़ी अधीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन को दर्द होने पर आशा बहू, एएनएम, एंबुलेंस किसी को भी सूचना देनी चाहिए थी। घरवालों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed