{"_id":"68a628308989a19e580ec311","slug":"scared-by-the-threats-of-molestation-accused-the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119533-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: छेड़खानी के आरोपियों की धमकी से डरी महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: छेड़खानी के आरोपियों की धमकी से डरी महिला ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। महिला ने मुकदमे में फंसने के डर से बुधवार की शाम घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला की बेटी से छेड़खानी हुई थी। महिला ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से मुख्य आरोपी की पानी में डूबने से मौत हो गई है। महिला के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष युवक की हत्या कराकर शव फेंकने का आरोप लगा रहा था। साथ ही महिला से रुपये रहे थे। इससे महिला सहमी थी।
मानिकपुर कस्बे की एक किशोरी ने बताया कि कस्बे के ही अमित कोल ने 11 अगस्त को कोचिंग जाते समय छेड़खानी की थी। उसने मां के साथ पुलिस से शिकायत की थी। अमित और पांच अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 16 अगस्त को तुलसी जल प्रपात में नहाते समय अमित की डूबने से मौत हो गई थी। किशोरी ने बताया कि अमित की मौत के बाद उसके परिजन हमारे परिजनों पर दबाव बनाकर रुपये मांग रहे थे। अमित की हत्या कर पानी में फेंकने के आरोप लगा मुकदमे में फंसाने की बात कह रहे थे।
यह भी आरोप लगाया कि अमित के सहयोगी व रिश्तेदार एक भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट डाली है कि अमित की मौत के लिए किशोरी व उसके परिजन जिम्मेदार हैं। उन्होंने ही हत्या कर अमित के शव को जलप्रपात में फेंका है। बुधवार को इन्हीं लोगों ने फिर दबाव बनाया और सोशल मीडिया में चल रहे कमेंट को दिखाया तो उसकी मां ने भयवश घर में फंदा लगा लिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक अमित व पांच अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। महिला की मौत को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अमित के परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।