{"_id":"6176f5a2eae86c30740ade21","slug":"savita-was-upset-at-refusing-to-marry-chitrakoot-news-knp660367510","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करने पर क्षुब्ध थी सविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इंकार करने पर क्षुब्ध थी सविता
विज्ञापन
फोटो-3- सावित्री देवी- फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रिश्ता तय होने के बाद शादी से इनकार करने पर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के गौरिया गांव की सविता (18) पुत्री भूरेलाल ने करवाचौथ के दिन सूने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता भूरेलाल ने आरोप लगाया कि पुत्री की शादी रामपुर पाह में तय की थी। वह पुत्री के संपर्क में रहता था। अक्सर पुत्री को लेकर घूमने जाता था।
दो दिन घर भी आया और अब शादी से मना कर दिया। आरोप है कि एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार किया है। परिजनों का दावा है कि पुत्री ने अपने मोबाइल से अंतिम काल भी उसी युवक को की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। एक भाई, छह बहनों में मृतका चौथे नंबर की थी। मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।