फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Savarna community holds march, raises slogans.

Chitrakoot News: सवर्ण समाज ने निकाला मार्च, नारेबाजी

Mon, 21 Sep 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 21 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Savarna community holds march, raises slogans.
फोटो 21 सीकेटीपी 21 शहर में स्लोगन लिखी त​ख्तियों के साथ प्रदर्शन करते स्वर्ण समाज के लोग। संवा
चित्रकूट। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले सवर्ण समाज ने सोमवार को प्रदर्शन किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

यूजीसी समेत अन्य मसलों पर सवर्ण समाज खासे आक्रोशित हैं और इन्हीं मुद्दों के लिए अपनी आवाज बुलंद किए हैं। सोमवार को सवर्ण समाज के लोग शहर के रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। बाद में वहां से जुलूस में रवाना हुए। यह पैदल जुलूस धनुष चौराहा, पटेल तिराहा होते हुए तहसील पहुंचा, जहां एसडीएम को मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक विषमता पैदा करने वाले कानूनों से सवर्ण समाज आहत है। ज्ञापन में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल तत्काल वापस लेने और एससी/एसटी एक्ट समाप्त किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा आरक्षण जाति नहीं आर्थिक आधार पर दिया जाए, सवर्ण आयोग का गठन हो और फर्जी मुकदमे बंद किए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, सवर्ण आर्मी, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू महासभा समेत कई संगठन के बरातीलाल पांडे, राजा सिंह परिहार, बादल पयासी, वीरेंद्र पांडे, सुशील मिश्रा, विजय शुक्ला, शिव शंकर त्रिपाठी, कुंवर प्रताप सिंह समेत अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed