{"_id":"6054df5c8ebc3e8cf75e7a6c","slug":"sarkar-ne-ker-dikhaya-chitrakutt-news-knp618664661","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो विकास कोई नहीं कर सका उसे भाजपा ने कर दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो विकास कोई नहीं कर सका उसे भाजपा ने कर दिखाया
विज्ञापन
फोटो-8- चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में जिले में हुए विकास कामों की जानकारी देते यूपी के नागरिक उडडय?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कलक्ट्रेट परिसर में पत्रकार वार्ता हुई। जिसमें कहा कि जो कई वर्षों में नहीं हो पाया उसको भाजपा सरकार ने चार साल में पूरा कर दिखाया। जिसमें स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पानी सहित कई अन्य योजनाओं की सौगात दी।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल ने बताया कि चित्रकूट जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही खोह में दो बेड का जच्चा बच्चा अस्पताल बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए 190 ग्रामों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। आठ अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण किया गया है। एक जनपद एक उत्पादन योजना के अंतर्गत लकड़ी के खिलौने व काष्ठ कला के कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए सीतापुर तहसील कर्वी के 15 कारीगर को प्रशिक्षण दिया गया है। 2158 मजरों का विद्युतीकरण किया गया। 303 गो आश्रम स्थल में कुल 35677 गोवंश का संरक्षण किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 193267 किसानों को लाभान्वित किया गया है। गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से 1674 लाभार्थियों को 379.80 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया।
इस मौके पर मानिक पुर विधायक आनंद शुक्ला, जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला, एसपी अंकित मित्तल, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, शिवशंकर सिंह, पंकज अग्रवाल, दिनेश तिवारी, मुन्ना करवरिया आदि मौजूद रहे।