{"_id":"60afdcfe8ebc3e00d33f2acc","slug":"sanitization-in-many-places-chitrakutt-news-knp6307591167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्थानों पर सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्थानों पर सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमों ने गुरुवार को डीएम कैंप कार्यालय एवं आवास, जिला जज सहित सभी जजों के आवासों, तहसील कर्वी परिसर, ग्राम पंचायत कोठिलिहाई, डाक बंगला, राजकीय संप्रेक्षण गृह, वृद्धा आश्रम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, कोरोना जांच सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहर के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों, हॉटस्पॉट के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन के साथ ही स्वच्छता के तहत विभिन्न ग्रामों में साफ-सफाई का कार्य किया गया।
इसके अलावा होम आइसोलेशन के मरीजों से कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे कर्मचारियों द्वारा लगातार स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी की गई।
दीनदयाल शोध संस्थान से संचालित जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान मे गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में ग्राम बंदरकोल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संस्थान के अध्यक्ष अभय महाजन के दिशा निर्देशन में कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने ग्राम में डोर टू डोर संपर्क कर कोविड-19 वैक्सीन लगवाने को ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। संवाद