{"_id":"6ae4ddc0fd76afbe720f161f","slug":"villagers-carrying-a-patient-on-a-cot-video-goes-viral-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-138373-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मरीज को चारपाई पर ले जा रहे ग्रामीण, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मरीज को चारपाई पर ले जा रहे ग्रामीण, वीडियो वायरल
Fri, 30 Oct 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 30 सीकेटीपी 24 चारपाई पर मरीज को लादकर ले जाते ग्रामीण। स्रोत: वीडियो
चित्रकूट। मऊ तहसील के रामपुर बेलरी गांव से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण एक मरीज को कीचड़ भरे कच्चे रास्ते से चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
गांव निवासी सुधीर निगम ने बताया कि गांव तक पहुंचने के लिए करीब तीन किमी लंबा रास्ता है। इस पर विधायक निधि से सड़क निर्माण हुआ है। नाले पर रपटा बन चुका है और रपटे से गांव की ओर सड़क बन भी गई है, लेकिन बीच में करीब 200 मीटर का हिस्सा अभी भी कच्चा पड़ा है। बारिश में यह रास्ता खराब हो जाता है।
शुक्रवार को इसी कच्चे रास्ते से दुर्घटना में घायल कमलेश को चारपाई पर ले जाना पड़ा। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मरीजों को आज भी चारपाई पर ढोना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रामकेश ने बताया कि गुंता बांध का पानी आ जाने से रास्ता खराब हुआ है। इसे बनवाने का आश्वासन मिला है, लेकिन काम नहीं हुआ।