चित्रकूट। कांग्रेसी नेता व पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के योगी सरकार पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने को लेकर साध ूसंतों ने विरोध किया है। एसपी को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ राजद्रोह की धारा के तहत कार्रवाई की मांग की है। साधूसंतों के साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बुधवार को महंत रामजीवन दास, भरत दास, वरुण प्रपन्नाचार्य, रामजन्म दास, मोहित दास, महेंद्र दास आदि संत-महंतो ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में पूर्व राज्यपाल कुरैशी के विरुद्ध राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर विहिप के आचार्य गणेश मिश्र, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, उमाकांत त्रिपाठी, अजय मिश्र, कपिल व पारसनाथ आदि मौजूद रहे।