{"_id":"5f0366b18ebc3e43202761a8","slug":"saavan-ke-pahale-din-chhah-ghante-jhamaajham-baarish-huee-chitrakutt-news-knp5697059146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले दिन छह घंटे झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले दिन छह घंटे झमाझम बारिश
विज्ञापन
शहर में झमाझम बारिश के दौरान स्कूटी से जातीं युवतियां।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सावन माह के पहले दिन बादल खूब बरसे। लगभग छह घंटे बारिश हुई। खेतों मेें पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं सड़कों और गलियों में जलभराव से शहरियों को परेशान होना पड़ा।
सोमवार को सुबह से बारिश शुरू हो गई। इससे कई दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसान अरुण सिंह, महेश कुमार, रमेश सिंह ने बताया कि इस साल मानसून की शुरुआत बेहतर रही। खरीफ की फसल अच्छी होने की संभावना है।
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के भैरों पागा मोहल्ला रोड सहित ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। एसडीएम कालोनी की बस्ती मेें कई जगह जल भराव से निकलना मुश्किल रहा। कर्वी मानिकपुर रोड का निर्माण अधूरा है। कई गांवों के रास्तों पर जलभराव से निकलने में दिक्कतें हुईं।