{"_id":"5fa6e6478ebc3e276d6bb432","slug":"rupaye-mangne-ka-aarop-chitrakutt-news-knp593076251","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने का आरोप लगाकर थाने के सामने हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने का आरोप लगाकर थाने के सामने हंगामा
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत शेसासुबकरा गांव क े पति-पत्नी के विवाद के एक मामले में समझौते के लिए थाने पहुंचे एक युवक को थाने में जबरन बैठाने के मामले में स्थानीय लोगों ने थाने के सामने नारेबाजी कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि विवाद के बाद दंपति में समझौता हो गया, तब भी पुलिस उनसे रुपये मांग रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करने वाले युवक को पकड़ लिया गया है। दरोगा का आरोप है कि युवक सरकारी मामले में बाधा पहुंचा रहा है।
शेसासुबकरा गांव के राजमन पुत्र बुधई व उसकी पत्नी माया देवी के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला की शिकायत पर शुक्रवार को थाना पुलिस राजमन को गांव से पकड़कर थाने लाई थी। राजमन की मां ललितादेवी अपने परिचित शिवपुर गांव के रज्जन मिश्रा पुत्र उमेश मिश्रा के साथ थाने पहुंचे। थाने में राजमन की मां ने कहा कि मामले में पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया है। इसलिए राजमन को छोड़ दिया जाए। इसी बीच थाने के गेेट पर जाकर रज्जन मिश्रा ने चिल्लाकर कहा कि पुलिस राजमन को छोड़ने के लिए दो हजार रुपये मांग रही है और विरोध कर नारेबाजी करने लगा। साथ आए अन्य ग्रामीण भी गेट पर आ गए। यह देखकर मौजूद पुलिसकर्मी रज्जन को पकड़कर थाने के अंदर ले गए। भीड़ देखकर पुलिस ने थाने का मेन गेट बंद कर लिया। ललिता देवी ने बताया कि रुपये देने का विरोध करने पर रंगनाथ मिश्र को भी जबरन थाने में बैठा लिया। इस मामले में कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया का कहना है कि इस मामले में पति पत्नी के बीच अभी समझौता नहीं हुआ। पैरवी करने आया रज्जन मिश्र अकारण ही थाने में हंगामा कर रहा था। उस पर सरकारी कार्य में बाधा करने का मामला दर्ज हुआ है। जिस पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। एसआई द्वारा रुपये मांगने का आरोप सही नहीं है।