फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   RSS national contemplation meeting: Mohan Bhagwat said that with the help of saints Sangh will carry forward the Hindutva agenda

आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक: मोहन भागवत बोले- संतों के सहारे संघ आगे बढ़ाएगा हिंदुत्व का एजेंडा

Tue, 13 Jul 2021 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jul 2021 07:30 PM IST
सार

पांच दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक के आखिरी दिन मंगलवार को आरएसएस की बैठक में हिंदुत्व मुद्दे पर खास चर्चा हुई।

विज्ञापन
RSS national contemplation meeting: Mohan Bhagwat said that with the help of saints  Sangh will carry forward the Hindutva agenda
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए देश के साधु-संतों का सहारा लेगा। संघ का मानना है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण आंदोलन में संतों की खास भूमिका रही। अब उसी तर्ज पर संताें को अगुआ बनाकर हिंदुत्व एजेंडे को धार दी जाएगी। 
विज्ञापन


पांच दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक के आखिरी दिन मंगलवार को आरएसएस की बैठक में हिंदुत्व मुद्दे पर खास चर्चा हुई। संघ नेतृत्व ने निर्णय लिया कि साधु-संतों को आगे लाकर विश्व हिंदू परिषद और संघ के अन्य अनुषंगिक संगठनों के लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि कुंभ की तरह अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में साधु-संतों की भागीदारी से हिंदुत्व एजेंडा आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में दीपावली पर दीपोत्सव और मथुरा में जन्माष्टमी पर पर्व आयोजित किया जाना सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने चित्रकूट में लगने वाले अमावस्या मेले और दीपावली में दीपदान मेले को भी भव्यता देने पर जोर दिया। साथ ही देश के अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को भव्य बनाने की वकालत की। गांवों में रामलीला और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते रहने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed