फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   RSS chief will take feedback from regional campaigners

पहले दो दिन में क्षेत्रीय प्रचारकों से संघ प्रमुख लेंगे फीड बैक

Sun, 04 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
RSS chief will take feedback from regional campaigners
चित्रकूट/खोही। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व यूपी के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह रविवार को दीनदयाल शोध संस्थान परिसर के कई प्रकल्प पहुंचकर आगामी नौ जुलाई से आरएसएस की प्रस्तावित राष्ट्रीय चिंतन बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों मंत्रियों ने सबसे पहले सियाराम कुटीर पहुंचकर भारतरत्न नानाजी देशमुख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पहले दो दिन का फीड बैक संघ प्रमुख क्षेत्रीय प्रचारकों से लेंगे।
विज्ञापन

चित्रकूट में पौधरोपण अभियान की शुरुआत करने बाद दोनों मंत्रियों का डीआरआई परिसर में विशेष कार्यक्रम तय किया गया था। इसी कार्यक्रम के तहत केंद्र व प्रदेश के मंत्रियों ने आरोग्यधाम पहुंचकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मंदाकिनी किनारे भूमि कटाव को रोकने सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे श्रम साधना स्थल का भी निरीक्षण किया। इसके पूर्व सियाराम कुटीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी, डीआरआई के प्रधान सचिव अतुल जैन, संगठन सचिव अभय महाजन व कोषाध्यक्ष बसंत पंडित के साथ लंबी वार्ता में तय हुआ कि आरएसएस की प्रस्तावित चिंतन बैठक के दौरान सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं पर कोई कोताही नहीं की जाए। जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि अभी तय कार्यक्रम के अनुसार 9 जुलाई से चार दिवसीय चिंतन बैठक के पहले दो दिन संघ प्रमुख व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले क्षेत्र प्रचारकों के साथ संघ के कामकाज की समीक्षा करेंगे। तीसरे दिन बैैठक में कई जगहों से प्रमुख पदाधिकारी वर्जुअल शामिल होंगे। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा होगी। इस दौरान सरकार के काम काज का भी आंकलन होगा। मप्र सरकार के अधिकारियों से व्यवस्था में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक के बाद दोनों मंत्रियों ने यूपी के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल के साथ कामदनाथ प्राचीन मुखारविंद में पहुंचकर आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed