चित्रकूट। रमजान माह में शनिवार को अकीदतमंदों ने शाम को मस्जिद व घरों में अफ्तार किया। इसके पूर्व सभी ने कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मस्जिद व घरों में नमाज के दौरान अल्लाह से कोरोना महामारी को खत्म करने की दुआ मांगी।
मुख्यालय समेत बरगढ़, मऊ, राजापुर, मानिकपुर, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर, लालता रोड व खोही के पास की मस्जिदों में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार पांच-पांच लोग ही नमाज पढ़ने पहुंचे। ज्यादातर लोगों ने घरों मेें ही रोजा रखकर नमाज पढ़ी। इस दौरान मुल्क से कोरोना खत्म होने और बीमारों को सेहतमंद होने की दुआएं की गईं। इसके बाद घरों में परिवार के सदस्यों के साथ अफ्तार किया।