फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Roadways collided with Bolero, three including two brothers died

Chitrakoot News: रोडवेज ने बोलेरो में मारी टक्कर, दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत

Mon, 03 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 03 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways collided with Bolero, three including two brothers died
फोटो 02 सीकेटीपी 21 एंबुलेंस में घायल को ले जाते कर्मी। संवाद
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रविवार रात को एक रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया। मरने वालों में दो सगे व एक चचेरा भाई शामिल हैं। सूचना पर एडीएम, सदर विधायक, एसपी सहित अन्य जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मजरा कैंप का पुरवा निवासी राजा भैया (35) अपने परिवार के सदस्यों के साथ रविवार दोपहर को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एैंचवारा गांव अपनी ससुराल में साले सुरेंद्र कुमार की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने को गए थे। दावत खाने के बाद परिवार के सभी लोग बोलेरो से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में खोह गांव के पास प्रयागराज को जा रही रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो सवार राजा भैया का बेटा मोहित (14), सुभाष (06) व राजा भैया के भाई अर्जुन प्रसाद का बेटा रोहित (24), राजा भैया की पत्नी शोभा देवी (35), बेटी अभिलाषा (15), संध्या (08), बेटा ओमकार (10) घायल हो गए। हादसे को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने मोहित, सुभाष व रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों की नाजुक हालत देख प्रयागराज रेफर किया।
विज्ञापन

जानकारी पाकर एसपी अरुण कुमार सिंह, एडीएम उमेश चंद्र निगम व सदर विधायक अनिल प्रधान, एसडीएम पूजा शाहू, एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ अरविंद कुमार वर्मा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वहां की हालातों का जायजा लिया।

फोटो 02 सीकेटीपी 21 एंबुलेंस में घायल को ले जाते कर्मी। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 21 एंबुलेंस में घायल को ले जाते कर्मी। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 21 एंबुलेंस में घायल को ले जाते कर्मी। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 21 एंबुलेंस में घायल को ले जाते कर्मी। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 21 एंबुलेंस में घायल को ले जाते कर्मी। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 21 एंबुलेंस में घायल को ले जाते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed