फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Roadways bus being hit by woman's death

रोडवेज बस की चपेट में आने महिला की मौत

Mon, 06 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 06 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus being hit by woman's death
हादसा - फोटो : amarujala
थाना क्षेत्र के नोनार मोड़ पर रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चालक को मामूली चोट आई। घटना के बाद बस थाने में खड़ी कर चालक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर सांकेतिक जाम लगाया लेकिन पुलिस ने आकर जाम खत्म करा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को थाना क्षेत्र के रेंहुटा निवासी मनोरमा देवी(45) पत्नी सालिगराम अपने बहनोई के बेटे चुनकानी व दिनेश के साथ बाइक से नोनार जा रहे थे। बहनोई ब्रजमोहन  ने बताया कि बाइक से गांव जाते समय जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आई रोडवेज बस बेहद करीब से निकली। इससे मनोरमा की साड़ी का एक हिस्सा बस से चिपक गया और वह बाइक से गिर पड़ी। कुछ दूर  बस के साथ घिसटती रही। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर बाइक भी अनियंत्रित हो गई। हालांकि इससे उसमें सवार किसी अन्य को चोट नहीं लगी।  घटना देखकर चालक बस लेकर सीधे पहाड़ी थाने पहुंचा व पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रास्ते में रखकर जाम लगा दिया। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह मय फोर्स पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म करा दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed