{"_id":"6ad66b70341c31b00e0b2d9a","slug":"road-left-covered-in-gravel-and-soil-dust-is-blowing-everywhere-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137928-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गिट्टी-मिट्टी डालकर छोड़ दी सड़क, उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गिट्टी-मिट्टी डालकर छोड़ दी सड़क, उड़ रही धूल
विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी 01 कस्बे में सड़क पर निकलते वाहन से उड़ती धूल। संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-731ए की अधूरी मरम्मत मुसीबत बन गई है। मूलिया देवी पेट्रोल पंप से पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज तक गिट्टी-मिट्टी डालकर सड़क छोड़ दी गई है। पानी का छिड़काव न होने और पक्का काम शुरू न होने से पिछले 15 दिन से दिन-रात धूल का गुबार उड़ रहा है।
यह हाईवे चित्रकूट को अयोध्या से जोड़ता है। दिवाली पर रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, कुंडा समेत एक दर्जन जिलों से श्रद्धालु दीपदान के लिए चित्रकूट आते हैं। शारदीय नवरात्र में भी हजारों श्रद्धालु इसी रास्ते से देवी धाम जाते हैं लेकिन धूल ने मेले की रौनक पर ग्रहण लगा दिया है।
स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग प्रयागराज और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द पानी का छिड़काव और पक्का काम शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
वहीं, दुकानदार राम सागर और अनीत का कहना है कि सुबह सफाई के बाद दोपहर तक सारा सामान धूल से पट जाता है। खाने-पीने की दुकानों पर ग्राहक आने से कतराते हैं, जिससे बिक्री में भारी गिरावट आई है। कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों का सामान खराब हो रहा है। वहीं, बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों में खांसी, दमा, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई है।
-- -- -- -- --
वर्जन
समस्या को लेकर एनएचएआई से वार्ता की जाएगी। जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा- अजय कुमार, एसडीएम, कर्वी।