फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   road accident

डंपर की टक्कर से जीजा की मौत, साला गंभीर

Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
road accident
भरतकूप (चित्रकूट)। खपटिहा गांव जा रहे बाइक सवारों को हाईवे पर डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें जीजा की मौके पर मौत हो गई। साला घायल हो गया। दुर्घटना से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिलखोरी गांव निवासी रामजी रविवार की दोपहर अपने जीजा खपटिहा गांव निवासी दीपक पटेल (30) पुत्र रामनरेश के साथ खपटिहा गांव जा रहा था। बाइक रामजी चला रहा था। भरतकूप कस्बेे के पास सामने से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और बाइक डंपर के नीचे घुस गई। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया और रामजी का इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगा रहा। जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड डंपर बेलगाम भगाते हैं चालक
चित्रकूट। हाईवे पर अक्सर बड़ी दुर्घटनाओं में ओवरलोड ट्रक व डंपर ही होते हैं। इन पर कहीं नियंत्रण होते नहीं दिख रहा है। दिन रात शहर से लेकर अन्य मुख्य मार्ग से ओवरलोड खनिज सामग्री लदे वाहन धड़ल्ले से गुजरते हैं।

यहां तक कि कुछ जनप्रतिनिधियों के नाम पर भी वाहन चलते हैं। जिससे स्थानीय प्रशासन चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है। मृतक दीपक के परिजनों ने कहा कि सब मनमानी तरीके से चल रहा है। मृतक की दो छोटी बच्चियां हैं। इस घटना के बाद से उसकी पत्नी सरोज व दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed