फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Restricted injections worth Rs 35 lakh recovered

35 लाख रुपये के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Restricted injections worth Rs 35 lakh recovered
मानिकपुर (चित्रकूट)। गया बिहार से झांसी जा रही चंबल एक्सप्रेस के पार्सल यान से जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने लगभग 35 लाख रुपये के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। यह प्रतिबंधित इंजेक्शन ऑक्सीटॉसिन हैं, जिन्हें झांसी के लिए बुक किया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में कुल 378000 इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा और आरपीएफ प्रभारी पीसी परिहार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चंबल एक्सप्रेस के पार्षद यान की चेकिंग की गई । जिसमें गया बिहार से मनोज कुमार निवासी रामपुर की ओर से इंजेक्शन झांसी के लिए बुक किए गए थे।
विज्ञापन

झांसी में इन इंजेक्शन की सप्लाई पप्पू और योगेंद्र निवासी रेलवे स्टेशन के पास को होनी थी। चेकिंग के दौरान शक होने पर सिपाही इकरार अहमद ने 10 इंजेक्शन के गत्तों को प्लेटफार्म पर उतारवा लिया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाया गया। कुल 3,78,000 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इनकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed