{"_id":"6b09ca0206a11e9f7d0ff41e","slug":"bail-pleas-of-two-poisoners-rejected-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-139396-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो जहरखुरानों की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो जहरखुरानों की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग यात्री को नशा देकर लूटने वाले दो आरोपियों सलीम उर्फ पोकई और अजय निषाद उर्फ जस्टिस की जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायाधीश राहुल मिश्रा ने खारिज कर दी। पुलिस के अनुसार 13 अक्तूबर 2026 को बब्बन सिंह को चाय-कोल्डड्रिंक में एटीवान मिलाकर पिलाया गया था। बेहोशी में उनके पर्स से सात हजार रुपये और मोबाइल चोरी हो गया।
पुलिस ने 24 अक्तूबर 2026 को दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से नशीली गोलियां और कुल 10 हजार रुपये बरामद हुए। सीसीटीवी फुटेज में भी वे दिखे थे। कोर्ट ने कहा कि अजय पर 16 और सलीम पर 14 मुकदमे हैं। ऐसी वारदातें सुरक्षित रेल यात्रा के लिए खतरा हैं, इसलिए जमानत उचित नहीं है। (संवाद)