Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Protest held over demands for an increase in honorarium and regularization.

Chitrakoot News: मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण की मांग पर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Protest held over demands for an increase in honorarium and regularization.
फोटो 27 सीकेटीपी 01 शहर में जुलूस निकालते रोजगार सेवक। संवाद - फोटो : वीरांगना झलकारी बाई जयंती शोभायात्रा की जानकारी देते अध्यक्ष विद्याराम शंखवार,महामंत्री केशवदेव शंखवार,मनोज शंखवार व अन्य पदाधिकारी। संवाद
चित्रकूट। मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण और बकाया भुगतान सहित अन्य मांगों पर ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। संघ ने 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेरने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरी शंकर यादव ने बताया कि रोजगार सेवक वर्ष 2006 से मनरेगा में संविदा पर कार्यरत हैं। उन्हें 10 से 12 माह का मानदेय बकाया है, जो समय पर न मिलने से आर्थिक तंगी बढ़ रही है। उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये करना और सहायक सचिव पद पर समायोजन शामिल है। ईपीएफ कटौती खाते में जमा करने, कैशलेस इलाज व हेल्थ कार्ड सुविधा भी उनकी प्रमुख मांगें हैं। इस दौरान शारदा प्रसाद, विनय कुमार, हुबलाल, सरिता देवी, जुगेश कुमार गर्ग, बालमुकुंद सिंह, दिनेश सिंह पटेल, रामनंदन द्विवेदी, अभिलाष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed