फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reported on crime by bragging marriage

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सिपाही पर रिपोर्ट

Sat, 09 Dec 2017 01:07 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 09 Dec 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Reported on crime by bragging marriage
demo
महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने फिर बच्चा जनने के बाद शादी से इंकार करने पर एक सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही ने महिला पर ही ब्लैक मेलिंग के आरोप लगाए।
विज्ञापन



 बहिलपुरवा गांव की एक शादीशुदा महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया कि उसकी गांव में एक चाय पान की दुकान है। उसकी शादी बदौसा थाना क्षेत्र में हुई थी, लेकिन पति से कुछ विवाद के बाद से वह मायके में रहती है।
विज्ञापन



इस दौरान थाने में तैनात सिपाही नूर मोहम्मद निवासी मौदहा उसकी दुकान आकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा दिया यह क्रम लगभग दो साल तक चला। इस दौरान उसे एक बच्चा पैदा हुआ तो आरोपी सिपाही शादी से मुकर गया और ट्रांसफर कराकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग एसपी से की। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।


इसकी पूरी जांच होगी। उधर, आरोपी सिपाही नूर मोहम्मद ने बताया कि महिला के कई लोगों से संबंध हैं और वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। कई बार रुपये की मांग कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed