फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report on gang rape of woman in Chitrakoot, three including Pradhan

चित्रकूट में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रधान समेत तीन पर दर्ज रिपोर्ट

Thu, 27 Feb 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Report on gang rape of woman in Chitrakoot, three including Pradhan
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रशासन की हीलाहवाली के चलते तीन माह बाद डीएम एसपी के हस्तक्षेप पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव की पीड़िता ने बताया कि 21 नवंबर 2019 को वह अपने गांव की दुकान पर बैठी थी। उसका पति बाहर मजदूरी करने गया था। इसी बीच एक गांव के प्रधान राजाराम पंाडेय गांव के ही चंद्रभान व सूरजभान के साथ आया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने बंदूक लगाकर उसे पकड़ लिया और जबरन गांव के बाहर ले जाने लगे। इसी बीच उसकी बहू व पुत्र बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर तीनों ने दुष्कर्म किया। भागते समय किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद से वह लगातार पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रही थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि डीएम एसपी से इस मामले में गुहार लगाई तब जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की गई है। उधर आरोपी ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला ने खुद ही पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों के बहकावे में आकर उनके खिलाफ फर्जी रिपेार्ट दर्ज कराई है। जांच में पूरा सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed