फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report of beating minor in police station

Chitrakoot News: थाने में नाबालिग की पिटाई की नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 24 Apr 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Report of beating minor in police station
चित्रकूट/मऊ। मऊ थाने में भाजपा नेता के नाबालिग बेटे और दोस्त की पिटाई के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उधर, थाने में हंगामा करने के आरोप में भाजपा नेता, नाबालिग पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में घटना के दिन ही रिपोर्ट दर्ज हो गई। लॉकप से लेकर थाना परिसर में नाबालिगों की पिटाई और रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर हृयूमन राइट्स लीगल नेटवर्क ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन मानवाधिकारों का दुरुपयोग करने वालों को बचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता संदीप त्रिपाठी ने बताया कि उनके बेटे कोई दोष नहीं है। वह बाइक पर पीछे बैठा था। जाम के दौरान पुलिसकर्मियों ने गाली गलौज कर पीटा, फिर विरोध करने पर थाने व लॉकप में मारा पीटा। वह पुत्र को छुड़ाने पहुंचे तो उनके साथ भी पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। तीन दिन से उनकी तहरीर पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है। दावा किया कि बेटे को डंडों से पेट, पीठ, कूल्हे, जांघ, पैर व हाथ में बेरहमी से पीटा गया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी प्रशासन डॉक्टरों को प्रभाव में लेकर हल्की चोट आना दिखाने का प्रयास कर रहा है। दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर इस मामले में हृयूमन राइट्स लीगल नेटवर्क के जिला संयोजक रूद्र प्रसाद मिश्र ने पुलिस कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नाबालिग के खिलाफ उन्हीं गंभीर धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, जिसमें उसके पिता व समर्थकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज भेजे गए पुलिसकर्मियों के सैंपल
इस मामले में लाइन हाजिर दरोगा व पुलिसकर्मी के शराब के नशे में होने के आरोप में इनके सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को इन सैंपल को प्रयागराज की लैब में जांच के लिए भेजा गया। मंगलवार को यह सैंपल वहां से लौट आए थे जिसमें पुलिस अधिकारियों के हस्ताक्षर कराने की बात आई थी।


दो अधिकारी कर रहे जांच
इस मामले में दो अलग अलग जांच चल रही है। मऊ थाने के दरोगा की जांच में सीसीटीवी फुटेज , मारपीट, लॉकप में आने जाने वाले की पहचान, चौराहे पर विवाद के दौरान मौजूद लोगों से बयान आदि विषय हैं। इसके अलावा आरोपी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच अपर एसपी कर रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि तीन दिन से जांच होने के कारण ही अभी भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई नहीं हुई है। किसी को बचाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही जांच कर रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed