{"_id":"6a2314603a982101b804a795","slug":"religious-rituals-held-on-yogis-birthday-prayers-offered-for-his-health-and-longevity-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132052-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: योगी के जन्मदिन पर हुए धार्मिक अनुष्ठान, स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: योगी के जन्मदिन पर हुए धार्मिक अनुष्ठान, स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 35 कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ करते पूर्व राज्यमंत्री व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी चित्रकूट। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को धर्मनगरी में धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम हुए। पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने इन कार्यक्रमों में मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे श्री बरहा के हनुमान जी मंदिर से प्रभु श्री कामतानाथ जी की सामूहिक परिक्रमा के साथ हुई। इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। परिक्रमा के दौरान जय श्री राम, जय श्री हनुमान और जय कामतानाथ के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई। परिक्रमा पूर्ण होने के बाद श्री बरहा के हनुमान जी मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से प्रभु श्री हनुमान जी की आरती उतारी। इसके अलावा 5400 सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के संकल्प को समर्पित है।
कार्यक्रम में विराट महाराज, अमितदास महाराज, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, आनंद पटेल, श्रवण पटेल, आशीष पांडेय, स्वामी प्रकाश मिश्रा, ब्रजेश शुक्ल, पीएन सिंह, सभासद जुग्गू तिवारी, राधेश्याम अग्रहरि, हेमंत सिंह, रवि गुप्ता, नीरज गर्ग, तीरथ द्विवेदी, सच्चिदानंद द्विवेदी, प्रमोद पटेल, विनय उपाध्याय, पिंटू त्रिपाठी, छोटा गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।