{"_id":"84ec7c67c343646a2e55708f60aef973","slug":"relief-fund-matter-raised-in-tehseel-diwas-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में गूंजा मुआवजे का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में गूंजा मुआवजे का मुद्दा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 05 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील कर्वी के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी नीलम अहलावत की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 114 शिकायती पत्र पहले से लंबित मिले। इसके अलावा कुल 141 शिकायती पत्र आए. जिनमें से सिर्फ चार का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं मऊ में तहसील दिवस के दौरान ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग कर प्रदर्शन किया।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण की सूचना निर्धारित समय में दें। इसमें हीलाहवाली पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर तीन नि:शक्तजनों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। तहसील दिवस में सीडीओ मुजाहिदुल अहसन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केडी द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, मऊ में तहसीलदार कतवारू राम की अध्यक्षता मेें हुए तहसील दिवस में कुल 62 प्रार्थनापत्र आए। इस दौरान ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा छाया रहा। छिवलहा गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
गांव के कमलेश सिंह, राम समुंदर, संजय सिंह, संतोष यादव, जयप्रकाश शिव अवस्थी, पवन कुमार चौबे, कृष्ण कुमार मिश्र आदि ने बताया कि छिवलहा गांव की सत्तर फीसदी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। लेकिन अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया। अगर जल्द सुनवाई न हुई तो वे लोग अनशन को मजबूर होंगे। खपटिहा गांव के द्वारिका प्रसाद ने भी मुआवजे का चेक न मिलने की शिकायत की।
वहीं राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस में अस्सी मामले आए। इनमें से छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अध्यक्षता एसडीएम अभयराज ने की।