फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reaching rural tanker rushed with buckets

टैंकर पहुंचते ही बाल्टी लेकर दौड़े ग्रामीण

Thu, 28 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 28 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Reaching rural tanker rushed with buckets
पानी पर टूटे लोग - फोटो : अमर उजाला
पानी के लिए जिले में चारों तरफ मारामारी मची है। कहीं पानी का टैंकर पहुंचते ही लोग बाल्टी लेकर दौड़ पड़ते हैं, वहीं कुुछ स्थान ऐसे भी हैं। जहां पानी की कोई कीमत नहीं समझी जा रही। नल के पानी से ट्रक धोए जाते हैं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने पेयजल संकट को देखते हुए वाहन धुलाई पर रोक लगाई है, लेकिन बुंदेलखंड क्षेत्र में सूखा पड़ने के बाद भी लोग पानी की बर्बादी करने से नहीं चूकते। मामला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट मार्ग का ही है। सोनेपुर गांव के पास एक ट्रक चालक ने पहले एक घर से पीने का पानी मांगा फिर थोड़ी देर बाद उसी पाइप से ट्रक को धोना भी शुरू कर दिया। यह नजारा अक्सर कई स्थानों पर देखने को मिल जाता है।
विज्ञापन


इसके विपरीत जहां पेयजल का संकट है वहां डीएम के निर्देश पर टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। मुख्यालय के समीपवर्ती खोह गांव में गुरुवार की सुबह जैसे ही टैंकर पहुंचा तो महिलाएं, पुरुष व बच्चे बाल्टी लेकर दौड़ पडे़। थोड़ी देर बाद आलम यह रहा कि ग्रामीणों ने जितना पानी पीने के लिए प्रयोग किया उतना ही वहां बर्बाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर चालक व प्रधान चिल्लाते रहे कि अब आगे पुरवा में टैंकर जाना है, लेकिन ग्रामीणों ने टैंकर बढ़ने नहीं दिया। सैकड़ों लीटर पानी जमीन पर गिरा दिया। कुछ युवक तो वहीं बैठकर नहाने भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed