{"_id":"6ac2949d0acee58be9096113","slug":"ramlila-begins-with-the-worship-of-the-crown-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137211-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मुकुट पूजन से रामलीला की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मुकुट पूजन से रामलीला की शुरुआत
Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पिछले 165 सालों से चली आ रही चित्रकूट की ऐतिहासिक रामलीला का रविवार रात को शुभारंभ हो गया। पुरानी बाजार के रामलीला मैदान में मुकुट पूजन के साथ महोत्सव का आगाज हुआ।
पुरानी बाजार के प्राचीन हनुमान मंदिर में विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम, देवी सीता, लक्ष्मण और संकटमोचन हनुमान के मुकुटों का अभिषेक कर पूजन किया। सजे मुकुटों को ढोल-नगाड़ों के साथ मंच पर लाया गया।
इस बार मंच की बागडोर खुरहंड, बांदा की प्रसिद्ध भोला प्रसाद रामलीला कमेटी के हाथों में है। कमेटी प्रबंधक विवेक अग्रवाल ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर नगर पालिका ईओ राजकिशोर प्रसाद, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नरेश केसरवानी, जानकी शरण द्विवेदी, विनीत प्यासी, शकुंतला गुप्ता, शैलेंद्र सोनी, अनुज निगम, कान्हा केसरवानी, ज्ञान गुप्ता, मनीष केसरी समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)