फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman who consumed poison passes away.Woman who consumed poison passes away.

Chitrakoot News: जहर खाने वाली महिला ने तोड़ा दम

Sun, 04 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 04 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman who consumed poison passes away.Woman who consumed poison passes away.
चित्रकूट। सदर कोतवाली के बनकट स्थित कुशवाहा पुरवा में पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी में महिला ने जहर खा लिया था। तीन दिन बाद रविवार को इलाज के दौरान 25 वर्षीय सुशीला देवी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुशवाहा पुरवा निवासी प्रदीप कुमार बनकट बिजली उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन हैं। उसने बताया कि 2 अक्तूबर को वह घर पर था। उपकेंद्र से बार-बार फोन आ रहे थे, लेकिन पत्नी सुशीला ने उसे जानकारी नहीं दी। इसी बात पर उसने पत्नी को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर सुशीला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। रविवार सुबह वहां से बांदा रेफर किए जाने पर शिवरामपुर के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के एक बेटा प्रिंस और एक बेटी है। सूचना पर मजिस्ट्रेट और सदर कोतवाल अभयराज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed