फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Instructions issued to immediately arrange furniture for the school.

Chitrakoot News: स्कूल में फर्नीचर की व्यवस्था तत्काल कराने के निर्देश

Sun, 04 Oct 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 04 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to immediately arrange furniture for the school.
मानिकपुर (चित्रकूट)। प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर-दो के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जमीन पर टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। जल्द ही वे भी डेस्क-बेंच और कुर्सी पर बैठकर शिक्षा लेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने शनिवार को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कक्षाओं में फर्नीचर न देख उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधानाचार्या ने बताया कि संसाधनों के अभाव में बच्चे नीचे बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने तुरंत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मानिकपुर भारत सिंह को निर्देश दिया कि विद्यालय में फर्नीचर और डस्टबिन की व्यवस्था तत्काल कराई जाए।डीएम ने कहा कि बच्चों को स्वच्छ और सुविधाजनक माहौल देना पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed