{"_id":"6ac296c9102833c7270f8ad6","slug":"wrestlers-displayed-their-moves-and-techniques-in-the-wrestling-arena-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137235-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
Sun, 04 Oct 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 21 दंगल मुकाबला में दांव पेच दिखाते पहलवान। संवाद
मानिकपुर (चित्रकूट)। ऐंचवारा गांव में रविवार को कुश्ती का महासंग्राम छिड़ा। ग्राम प्रधान सुनील शुक्ला की अगुवाई में दो दिवसीय दंगल का बिगुल बजा तो अखाड़ा दर्शकों से खचाखच भर गया।
पहले दिन 12 से ज्यादा कुश्तियों में पहलवानों ने ऐसा दम दिखाया कि दर्शक दांतों तले अंगुली दबा गए। चित्रकूट ही नहीं, बांदा, हमीरपुर, मथुरा, पन्ना तक के नामी पहलवान ताल ठोकने पहुंचे। दंगल का शुभारंभ उमेश पांडेय ने हाथ मिलवाकर कराया।
पहली कुश्ती बांदा के लल्लू पहलवान और मथुरा के विवेक के बीच हुई, जिसमें लल्लू विजयी रहे।इसके बाद नवल चित्रकूट-विनीत सरैंया, धीरेंद्र सरैंया-आशीष खरौंध, देशराज पन्ना-मेघराज हमीरपुर, वीरेंद्र खरौंध-अनीस हनुवा और देवराज पन्ना-ललित खरौंध के बीच कांटे के मुकाबले हुए। इसमें नवल, धीरेंद्र, देशराज, अनीस और ललित विजयी हुए। पहलवानों ने पटकनी, धाबी और लंगड़ी जैसे दांव आजमाए।
विज्ञापन
विजेताओं को कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर दर्शक पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे। निर्णायक की भूमिका गुलाब सिंह, सुनील तिवारी और बीके शुक्ल ने निभाई।
इस मौके पर पवन गौतम, बब्बू तिवारी, भोलाशंकर, गऊलाल तिवारी, गुलजार सिंह, प्रकाश वर्मा, सनत उपाध्याय, पूर्व प्रधान त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला, जयशंकर द्विवेदी, मुन्ना गौतम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजक प्रधान सुनील शुक्ला ने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन कई नामी पहलवानों की कुश्ती होगी।