फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ramghat, devastated by floods, to get a new look: Yogi

बाढ़ में उजड़े रामघाट को मिलेगा नया स्वरूप: योगी

Sun, 06 Sep 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 06 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ramghat, devastated by floods, to get a new look: Yogi
06 सीकेटीपी-12- बाढ़ पीड़ित को चेक प्रदान करते सीएम। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी की बाढ़ ने रामघाट के किनारे बसे मंदिरों व आश्रमों को भारी नुकसान पहुंचाया तो रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद हालात देखने पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर से लेकर भरत और जागेश्वर मंदिर तक पहुंचकर बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया। साधु-संतों और पुजारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और भरोसा दिलाया कि रामघाट के मंदिरों व आश्रमों का जल्द कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर पहुंचकर संत मदन गोपाल दास महाराज और निर्मोही अखाड़ा के मुन्ना शास्त्री से मुलाकात की। उन्होंने मंदिर परिसर में बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी ली। इसके बाद वह भरत मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत मंदिर के पास दिगंबर अखाड़ा के संत व मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास महाराज व पुजारी श्याम जी पांडेय को सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाते हुए संतों और पुजारी को अंदर आने देने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने संतों से बातचीत कर मंदिर की स्थिति जानी।
मंदिरों की हालत देख अधिकारियों को दिए निर्देश
योगी आदित्यनाथ ने भरत मंदिर व जागेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त मंदिर परिसरों को देखा और रामघाट के अन्य धार्मिक स्थलों की स्थिति की भी जानकारी ली। भरत मंदिर, जागेश्वर मंदिर, तुलसीदास मंदिर और बड़ा मंदिर सहित आसपास की दुकानों में हुए नुकसान का जायजा लिया।
सीएम ने कहा कि रामघाट की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए यहां के मंदिरों और आश्रमों को जल्द व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने और बिना देरी किए जीर्णोद्धार का काम शुरू कराने के निर्देश दिए।

संतों से सीधे सुना बाढ़ का दर्द
रामघाट में मुख्यमंत्री ने साधु-संतों और पुजारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बाढ़ के दौरान हुई परेशानियों और मंदिरों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। संतों ने भी उन्हें रामघाट की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण और पुनर्व्यवस्था में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

06 सीकेटीपी-12- बाढ़ पीड़ित को चेक प्रदान करते सीएम। संवाद

06 सीकेटीपी-12- बाढ़ पीड़ित को चेक प्रदान करते सीएम। संवाद

06 सीकेटीपी-12- बाढ़ पीड़ित को चेक प्रदान करते सीएम। संवाद

06 सीकेटीपी-12- बाढ़ पीड़ित को चेक प्रदान करते सीएम। संवाद

06 सीकेटीपी-12- बाढ़ पीड़ित को चेक प्रदान करते सीएम। संवाद

06 सीकेटीपी-12- बाढ़ पीड़ित को चेक प्रदान करते सीएम। संवाद

06 सीकेटीपी-12- बाढ़ पीड़ित को चेक प्रदान करते सीएम। संवाद

06 सीकेटीपी-12- बाढ़ पीड़ित को चेक प्रदान करते सीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed