फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rambhadracharya is taking the work of Lord Rama to the people

Chitrakoot News: भगवान राम के कार्य जन-जन तक पहुंचा रहे रामभद्राचार्य

Fri, 26 Jul 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rambhadracharya is taking the work of Lord Rama to the people
चित्रकूट/खोही। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह गुरुवार से शुरू हुआ। पहले दिन गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

गोष्ठी में विवि के आजीवन कुलाधिपति जगदगुरु रामभद्राचार्य के योगदान पर चर्चा हुई। गोष्ठी का शुभारंभ उप्र हिंदी संस्थान लखनऊ की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे व विवि के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. अमिता दुबे ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य राष्ट्र निर्माण के लिए भगवान श्रीरामचंद्र के किए कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। कुलपति ने कहा कि उनके प्रयासों और कार्यों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. प्रमिला मिश्रा, डॉ. तरुण सिंह ने कहा कि जगद्गुरु खुद दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने दिव्यांगों के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना की। इससे आज कई दिव्यांग इस विश्वविद्यालय में पढ़कर भविष्य संवार रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, कुलाधिपति के निजी सचिव रमापति मिश्रा, कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत व पीआरओ सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने गाई कजरी
विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में पहले दिन अंतरराष्ट्रीय एवं वैदिक शोध संस्थान लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के सहयोग से संगीत कार्यक्रम हुए। मिर्जापुर से आयी पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने कजरी गीत प्रस्तुत किया। बांदा के कलाकारों ने कृष्णपाल के नेतृत्व में दीवारी नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed