फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rajapur bypass turns into a pond, road filled with potholes

Chitrakoot News: राजापुर बाईपास बना तालाब, गड्ढों से पटी सड़क

Wed, 15 Apr 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 15 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rajapur bypass turns into a pond, road filled with potholes
फोटो 14 सीकेटीपी-02-बाईपास मार्ग पर गड्ढों में भरा पानी। संवाद - फोटो : रामनगर गांव में बच्चे की मौत के बाद बिलखते परिजन।
राजापुर। चित्रकूट के राजापुर कस्बे का बाईपास मार्ग क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और जलभराव के कारण बदहाल हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। यह मार्ग कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, बांदा और चित्रकूट जैसे कई जिलों को जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क रास्ता है।
विज्ञापन




परिवहन निगम की बसें और अन्य वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन इसी मार्ग से स्कूल-कॉलेज जाते हैं। स्थानीय निवासी शंकर दयाल, सुशील मिश्रा और मोनू सोनकर ने बताया कि रात के समय अंधेरे में जलभराव के बीच गड्ढों का अंदाजा न लगने से कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उनका कहना है कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे जलभराव की समस्या स्थायी रूप ले चुकी है।
विज्ञापन




इस कारण सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। लोगों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन समय पर मरम्मत न होने से समस्या और गंभीर हो गई है। उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले जिम्मेदार---



राजापुर के उप-जिलाधिकारी फूल चंद्र यादव ने बताया कि बाईपास मार्ग पर गड्ढों को लेकर पीडब्ल्यूडी को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मार्ग के गड्ढों को ठीक किया जाएगा। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की भी मरम्मत की जाएगी। इन प्रयासों से मार्ग को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed