{"_id":"69fb93e3e47218c12908b325","slug":"rain-causes-waterlogging-at-centres-affecting-wheat-procurement-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130668-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश से केंद्रों पर जलभराव, गेहूं खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश से केंद्रों पर जलभराव, गेहूं खरीद प्रभावित
Thu, 07 May 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 07 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बारिश और आंधी के कारण गेहूं खरीद का कार्य प्रभावित हुआ है। कई खरीद केंद्रों के परिसरों में जलभराव हो गया है। अब तक 1717 किसानों से 7620 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
किसान अपने गेहूं को नमी से बचाने के लिए ट्रैक्टरों पर पन्नी लगाकर केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। पीसीएफ केंद्र प्रभारी बाबूराम ने बताया कि 22 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है, लेकिन उठान न होने से गोदाम भरते जा रहे हैं। इस सप्ताह में चार से अधिक बार बारिश हो चुकी है, इससे गेहूं खरीद प्रभावित हुई है। कुछ गेहूं खरीद केंद्रों के परिसरों में पानी भरा हुआ है। इससे मजबूरी में गोदाम के अंदर ही गेहूं की तौल करा रहे हैं। विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि उनके गोदाम में पहले से धान भरा हुआ है। गेहूं खरीद कर रखना पड़ता है। हालांकि, पिछले दो दिन से गेहूं का उठान गोदाम से होने लगा है, जिससे कुछ राहत मिली है।
शहर की गल्लामंडी स्थित एफसीआई केंद्र के प्रभारी सिद्धार्थ परमार ने बताया कि परिसर में पानी भर जाता है। इससे मजबूरन गेहूं की तौल गोदाम के अंदर करानी पड़ती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नमी के चलते लौटाए जा रहे किसान
बालापुर के किसान रामलाल ने बताया कि मौसम सही नहीं है गेहूं में नमी आ रही है। सपहा गांव के किसान महेश प्रसाद ने बताया कि गेहूं में नमी आ गई थी। इसके कारण धूप में सूखने के बाद ही गेहूं बेचने के लिए लाए हैं।
-- -- -- -- -
गोदामों में इस समय 6700 मीट्रिक टन गेहूं रखा हुआ है, जिसमें से आठ मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि गेहूं पानी से भीगे नहीं, इसके लिए गोदामों के अंदर ही रखें।
अविनाश झा, जिला विपणन अधिकारी