फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rain broke 10 years old record, 102 mm rain in 24 hours

Chitrakoot News: बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड 24 घंटे में 102 एमएम बारिश

Thu, 19 Sep 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rain broke 10 years old record, 102 mm rain in 24 hours
चित्रकूट/मानिकपुर/खोही। जिले में दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश ने मंगलवार की रात को तो 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 102 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण मंदाकिनी नदी सहित मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी भी उफना गई। रामघाट की दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी और बरदहा नदी उफना गईं। रामघाट पर सड़क तक पानी आ गया। सड़कों पर में नाव चलती रहीं। श्रद्धालुओं को रामघाट पर जाने से रोक दिया गया। पितृपक्ष की शुरुआत पर स्नान करने आए श्रद्धालु निराश होकर लौट गए। सतना शहर से आए किशोर तिवारी ने बताया कि कई साल से रामघाट आकर पितरों को जल तर्पण करते हैं। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण रामघाट के अंदर जाने पर प्रतिबंध था। इस कारण एमपी क्षेत्र में जाकर जल तर्पण किया हैै। रामघाट की दुकानें खाली कर दुकानदार खाली कर सामान लेक सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को 102 एमएम बारिश हुई, जो जिले में दस साल में किसी एक दिन में नहीं हुई। इस सीजन में जिले में अबतक 747 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
मानिकपुर स्थित बरदहा नदी भी उफना गई है। चमरौहा रपटे पर पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है। इस कारण नदी के आसपास के 10 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। रानीपुर गांव के सोहन यादव, मदन सिंह ने बताया कि अधिक बारिश होने से बरदहा नदी में बहुत अधिक पानी बढ़ गया है। बुधवार को बारिश न होने और दोपहर को धूप निकलने के बाद से जलस्तर घटने लगा।

इनसेट...
नालों का पानी घरों में घुसा
बारिश से ग्रामीण क्षेत्र के नालों में उफान आने से कई स्थानों पर घरों में पानी भर गया है। रामनगर विकास खंड की दलित बस्ती में जलभराव हो गया। यूपी-112 पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि नाले के पानी का रास्ता रोक लेने के कारण समस्या हो रही है। रैपुरा, मानिकपुर क्षेत्र के कई गावों में जलभराव की समस्या हुई। सदर विकास खंड के खोही क्षेत्र संग्रामपुर गांव में नाले का किसान संतगोपाल के घर में पानी घुस गया।

इनसेट...
कई स्थानों पर गिरे कच्चे घर
मानिकपुर। बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर कच्चे घर गिर गए है। ग्राम पंचायत कोपा में छोटेलाल और शिवलोचन के कच्चे घर गिर गिर गए। गृहस्थी नष्ट गई है। मानिकपुर तहसील की ग्राम पंचायत खिंचरी कालोनी मेें रामबाबू कोल का घर गिर गया। परिवार वाले तो बच गए, दस बकरियां दब गईं। इसमें चार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed