{"_id":"61c8aff84223c97faf4652e1","slug":"raids-exposed-corruption-of-sp-chitrakoot-news-knp671873337","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे से सपा का भ्रष्टाचार उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे से सपा का भ्रष्टाचार उजागर
विज्ञापन
फोटो-12- भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशूदत्त द्विवेदीको गदा देकर सम्मानित करते भाजयुमो कार्यकर्त
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भाजयुमो के जिला युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशू दत्त द्विवेदी ने कानपुर और कन्नौज में हुए छापे में करोड़ो रुपये मिलने पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस छापे के बाद समाजवादी इत्र की भ्रष्टाचार रूपी बदबू फैल गई है।
रविवार को शहर के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी के डर से माफिया के हलक सूख रहे हैं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा। युवाओं को आगे बढ़ाने और अवसरों को अपने हाथ में लेने के लिए उत्तर प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने का शुभारंभ हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के क्षेत्र में रिकार्ड काम भाजपा सरकारों ने किया है।
सम्मेलन में प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही ने कहा कि भाजपा युवाओं के साथ है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के कार्यों के लिए ही बनी है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जो भाजपा ने किया वो विपक्षी दल कभी नहीं कर सकते। विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा युवाओं के विकास को संकल्पित है। संचालन जिला महामंत्री प्रमेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विकास मिश्र, भागवत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, आलोक पांडेय, अश्विनी, राजेश जायसवाल, अर्पित जायसवाल, निर्मलेंद्र पांडेय, शिवाकांत पांडेय, श्याम गुप्त, शानू गुप्ता, उज्जवल, प्रेमलाल वाल्मिीकि आदि भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।
बाइक रैली निकाली
चित्रकूट। भाजयुमो के जिला सम्मेलन में शामिल होने के पूर्व कार्यकर्ताओं की बाइक रैली शहर में निकली। मुख्य मार्गों से होती हुई सीआईसी पहुंची। रैली में शामिल युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया। बिना हेलमेट और मास्क के बाइक की पिछली सीट पर खड़े होकर युवक चलते रहे। (संवाद)
पूर्व सीएम अखिलेश को चेताया
चित्रकूट। जिला मुख्यालय में भाजयुमो का जिला सम्मेलन खत्म होने के बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशू दत्त द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत में सीधे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव को धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर युवा मोर्चा ने बाहें समेट ली तो भूसा भर देंगे। कहा कि यूपी के सीएम योगी बाबा को अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाना व गाड़ी पलटाना आता है। दरअसल उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश के उस बयान पर टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा है जब सपा सत्ता में आएगी तो ब्याज समेत हिसाब किताब करेंगे और बाबा जी को लैपटाप चलाना नहीं आता है। (संवाद)