फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Radha, your eyes became daggers in the heart...

Chitrakoot News: राधा तोरेे नयन लगे हृदय में बन कटार...

Mon, 20 Nov 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Radha, your eyes became daggers in the heart...
चित्रकूट। धर्मनगरी में चल रहे रामायण उत्सव कार्यक्रम में रविवार को पद्म विभूषण पं. छुन्नू लाल मिश्र की प्रस्तुति ने शमां बांधी। रामघाट में उन्होंने भजन, कजरी, ठुमरी के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

पद्म विभूषण पं. छुन्नूलाल मिश्र वाराणसी ने ठुमरी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण व राधा पर आधारित गीत प्रस्तुत किये। राधा तोरेे नयन लागे ह्दय में बन कटार... प्रस्तुत किया तो श्रोताओं ने खूब ताली बजाई। उन्होने सोहर व कजरी के गीत प्रस्तुत किए। जिसमें सखी सब गाय सोहर यशोदा के होई लनना, मुरली मनोहर, विचारे सगुनियां लाल जुग- जुग जियो नंद लाल सब दे आशीष, सब लूटाए रुपिया के साथ भगवान श्रीराम के भी भजन प्रस्तुत किये। लगभग डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में पंडाल में श्रोता डटे रहे।
विज्ञापन

जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय, अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, सचिंद्र उपाध्याय डॉ. गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीत संगीत में शोरशराबा ठीक नहीं : छन्नू मिश्र
चित्रकूट। पद्म विभूषण पं. छुन्नू लाल मिश्र ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि मंच का अलग-अलग महत्व होता है। जिस मंच पर भजन प्रस्तुत किया जाता है, उसको मंदिर कहते है। कहा कि जो भी मंच पर प्रस्तुति करे उसमें दर्शकों को मजा आना चाहिए। उन्होंने गायन के महत्व की भी जानकारी दी। आधुनिक युग में गीत संगीत में शोर शराबे को इसके भविष्य के लिए सही नहीं बताया। भारतीय संगीत शैली व गायन को उन्होंने दुनिया में श्रेष्ठ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed