{"_id":"63ff9cc185fffe160f0b8584","slug":"questioning-of-two-more-suspended-officers-many-secrets-will-be-revealed-soon-chitrakutt-news-c-12-1-103931-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: निलंबित दो और अधिकारियों से पूछताछ, जल्द खुलेंगे कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: निलंबित दो और अधिकारियों से पूछताछ, जल्द खुलेंगे कई राज
विज्ञापन
चित्रकूट। निखत बानो प्रकरण में निलंबित जेल अधिकारियों में दो से पुलिस टीम ने पूछताछ की। बताया गया कि इनसे कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। संभावना है कि दो-तीन दिन में ही कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से नियमों के विपरीत मिलने वाली उसकी पत्नी निखत बानो और वाहन चालक नियाज की गिरफ्तारी के बाद से एसटीएफ व एसआईटी की टीम लगातार जांच कर रही हैं। इस मामले में अब तक डिप्टी जेलर चंद्रकला समेत कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। नामजद नौ जेल अधिकारियों में एक की गिरफ्तारी के बाद अन्य से पूछताछ चल रही है। एसआईटी ने बुधवार को भी नामजद दो जेल अधिकारियों से लंबी पूछताछ की। सबसे ज्यादा इसी बात पर सवाल हुए कि कैसे इसकी शुरुआत हुई और इसके लिए किन-किन लोगों के बीच डीलिंग हुई। इनके मोबाइल नंबरों के डाटा भी खंगाले गए।
10 फरवरी को मामले का भंडाफोड़ होने के बाद से पुलिस की जांच टीम ने तेजी पकड़ी है। मंगलवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया था कि इस मामले में डिप्टी जेलर चंद्रकला की भूमिका होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद के खिलाफ भी जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को जांच टीम ने नामजद जेल अधिकारियों में दो से जेल परिसर व एक अन्य स्थान पर कई घंटे तक पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि इससे कई जानकारी मिली है। यह भी संभव है कि कुछ और नाम प्रकाश में आए। इस संबंध में जांच अधिकारी सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि जांच व पूछताछ की जा रही है। जितनी विवेचना हो चुकी है, उसकी जानकारी मंगलवार को दी जा चुकी है। आगे की जानकारी भी जल्द दी जाएगी।