फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Public representatives continue to meet with family members, offering solace

Chitrakoot News: परिजनों से जनप्रतिनिधियों के मिलने का सिलसिला जारी, बंधा रहे ढांढस

Mon, 26 Jan 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 26 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Public representatives continue to meet with family members, offering solace
बरगढ़। आयुष अपहरण व हत्याकांड के बाद रविवार को भी जनप्रतिनिधियों का परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने का सिलसिला जारी रहा। सुबह से देर शाम तक कोई न कोई जनप्रतिनिधि उनके दरवाजे पर पहुंचता रहा और उन्हें ढांढस बंधाते रहे। जिले के अलावा दूसरे जिले के भी स्वजातीय जनप्रतिनिधि व व्यापारी पहुंचे और परिजनों को उनके संग कंधे से कंधा मिलाकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष केसरवानी का अपहरण के बाद हत्या ने हड़कंप मचा दिया है। पूरे जिले के लोगों में एक अलग सी सहानुभूति रही है। इस कारण व्यापारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी परिजनों से मिलने घर पहुंच रहे हैं। सुबह बसपा के प्रतिनिध मंडल में जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, बसपा नेता रोहित सिंह पटेल, शिवबाबू गर्ग पहुंचे। इनके बाद बसपा से लोकसभा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी व जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष कुनाल प्रताप सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन

कौशांबी के चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी, महामंत्री राजेश अग्रहरि, शारदा केसरवानी, जमुना केसरवानी, प्रयागराज व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशांत केसरवानी, अजय केसरवानी, फतेहपुर के धाता के उत्कर्ष जायसवाल व सुनील केसरवानी पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिले। इसी प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका कर्वी के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed