फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Protest by accusing teachers of dictatorship

शिक्षकों पर तानाशाही का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन

Mon, 08 Apr 2019 11:31 PM IST
chitrakoot Published by: संतोष भदौरिया Updated Mon, 08 Apr 2019 11:31 PM IST
सार

 विश्वविद्यालय के प्रशासनिक गेट पर बैठकर की नारेबाजी

विज्ञापन
Protest by accusing teachers of dictatorship
विवि के प्रशासनिक गेट पर विरोध प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाकर  छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासनिक भवन गेट के सामने बैठकर कुलपति व शिक्षकों के खिलाफ  नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक चली वार्ता के बाद छात्रों के हित में फैसला होने पर सभी अपनी कक्षा में पढ़ने चले गए।
विज्ञापन

सोमवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि के छात्र-छात्राओं ने कुछ शिक्षकों की तानाशाही रवैये से क्षुब्ध होकर विरोध प्रदर्शन कर प्रशासनिक भवन के गेट तक आ गए फिर वहीं बैठकर कुलपति, शिक्षकों के खिलाफ  धरना देकर नारेबाजी की। कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया। आरोप लगाते हुए बताया कि शिक्षक उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हैं। भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की नीयत से फेल कर देते हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा में 29 छात्रों को फेल करने का कारण पूछा।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर छात्रों में रोष है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने छात्र-छात्राओं को समझाकर ताला खुलवाया। उन्होंने छात्रों के साथ सभागार में बैठक की।  छात्रों ने बैठक में कहा कि भेदभाव करने वाले शिक्षकों को विवि से निष्कासित किया जाए। छात्रों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिर से मूल्यांकन की मांग उठाई। इस पर कुलपति ने छात्रों को आश्वस्त किया कि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होने देंगे। प्रकरण की जांच कराकर छात्रों को इंसाफ  दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक गेट पर बैठकर की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed