फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Procession taken out on the occasion of Lord Parshuram's birth anniversary

Chitrakoot News: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Wed, 30 Apr 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the occasion of Lord Parshuram's birth anniversary
शोभायात्रा निकालते लोग।  - फोटो : संवाद
मऊ/राजापुर (चित्रकूट)। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जिला मुख्यालय के अलावा मऊ, राजापुर, सीतापुर कस्बा सहित अन्य स्थानों पर मनाया गया। ब्राह्मण समाज को संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा पदाधिकारियों ने दी। शोभायात्रा भी धूमधाम से निकाली गई। जगह जगह भक्तों ने पूजन कर प्रसाद चढाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के ऋषि भवन में हुए कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करे। एक दूसरे के सुख दुख में जरूर शामिल हों। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, रामभद्र त्रिपाठी, अनिल अनिवार्य, बरातीलाल पांडेय, रामसागर चतुर्वेदी ने संबोधित किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष बादल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मऊ कस्बे में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने कार्यक्रम किया। भगवान परशुराम की पूजा की गई। कार्यक्रम में समाज के जिलाध्यक्ष राजभूषण द्विवेदी ने कहा कि धर्म ध्वजा का पताका पहरा कर सनातन धर्म की रक्षा की। कार्यक्रम में महंत दिव्य जीवनदास, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी ने परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत मऊ के चेयरमैन अमित द्विवेदी, कामता प्रसाद मिश्रा, सूर्य प्रकाश शुक्ला, गमल प्रसाद मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर में कस्बे भी ब्राह्मण समाज ने भी परशुराम जन्मोत्सव मनाया। विधि विधान से पूजा पाठ किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि परशुराम साहस, भक्ति व विजय के प्रतीक थे। कार्यक्रम के संयोजक सुनील मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा आदि ने संबोधित किया। शोभायात्रा भी धूमधाम से निकाली गई।अमित पांडेय, रामप्रसाद गर्ग, सुशील द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, नारायण शुक्ला भी मौजूद रहे। सीतापुर कस्बे में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed