फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Preparations underway to relocate 280 shops and houses along Ratnavali Marg.

Chitrakoot News: 280 दुकानों और मकानों को रत्नावली मार्ग पर बसाने की तैयारी

Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to relocate 280 shops and houses along Ratnavali Marg.
04 सीकेटीपी-15-बाढ़ के दौरान रामघाट में डूबी दुकानें। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी के किनारे बसे रामघाट के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हर साल बाढ़ की मार झेलने वाले रामघाट के 280 दुकानों और मकानों को अब सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने पर सबसे ज्यादा असर रामघाट पर पड़ता है। इस साल अगस्त और सितंबर में ही 11 बार नदी का जलस्तर बढ़ा। हर बार रामघाट की दुकानों और घरों में पानी घुस गया। 29 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में तो कई परिवार घरों में फंस गए थे। दुकानों में रखा सामान खराब हो गया और लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

इस साल करीब 50 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने डूब क्षेत्र में आने वाले 280 मकानों और दुकानों का चिह्नांकन किया है। अब इन परिवारों को रत्नावली मार्ग पर ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थान पर बसाने की योजना है। यहां दुकानदारों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जबकि रहने के लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
रामघाट छोड़ेंगे तो दुकान कैसे चलेगी, दुकानदारों में असमंजस
चित्रकूट। प्रशासन की शिफ्टिंग योजना के बीच रामघाट के दुकानदारों को रोजी-रोटी की चिंता सता रही है। दुकानदार रिषभ, अमित और शनि का कहना है कि रामघाट में होने से ही कारोबार चलता है, यहीं उनका घर भी है। ऐसे में उन्हें कहां और कैसे बसाया जाएगा, यह स्पष्ट होना जरूरी है।

------------
दुकान भी रहेगी, घर भी मिलेगा
रामघाट डूब क्षेत्र में करीब 280 मकानों और दुकानों का चिह्नांकन किया गया है। प्रभावित दुकानदारों के लिए रत्नावली मार्ग पर ऊंचाई वाले स्थान पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर दुकानें उपलब्ध कराने की योजना है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के रहने के लिए आवास की व्यवस्था भी की जाएगी। इसी सिलसिले में रविवार को दुकानदारों और मकान मालिकों से बातचीत की गई। इससे उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझकर आगे की कार्रवाई की जा सके। - अजय कुमार यादव, एसडीएम कर्वी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed