{"_id":"69cc7eab23530ea968c7f084862b1c15","slug":"prd-jawan-dont-get-duty-even-after-instruction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश के बाद भी नहीं लगाई पीआरडी जवानों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश के बाद भी नहीं लगाई पीआरडी जवानों की ड्यूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरडी जवानों ने नवरात्र मेले में ड्यूटी न लगाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। निर्देश के बाद भी ड्यूटी न लगाए जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
पीआरडी जवान श्यामनारायण, राममुनेश, ऋषि कुमार, अजय कुमार, गुलाब सिंह, छोटेलाल सिंह का कहना है कि महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल लखनऊ ने निर्देश दिए थे कि पीआरडी जवानों की नवरात्र में ड्यूटी लगाई जाए। इसके बाद भी जिले में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने उनको इससे वंचित कर दिया। इन लोगों ने बताया कि पुलिस विभाग से मांगपत्र भी पहुंचा था पर इसकी भी अनदेखी की गई।
विज्ञापन
जवानों का कहना है कि वैसे भी उनको ड्यूटी कम मिलती है। अब नवरात्र में भी उनको काम न मिलने से वे लोग भुखमरी की कगार पर पहुंचते जा रहे हैं। उन्होंने महानिदेशक और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने और संबंधित लोगों को दंडित करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन