फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prayed for peace and progress in the country

मुल्क में शांति व तरक्की की दुआ मांगी

Mon, 04 Apr 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayed for peace and progress in the country
चित्रकूट। रमजान माह की शुरुआत धर्मनगरी में भी हो गई। पहले दिन मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। दो साल तक कोरेाना की बंदिशों के बाद रविवार को पहले रोजे के दिन ही मस्जिदों के पास खूब चहल पहल देखी गई। सभी ने एक दूसरे को पवित्र माह रमजान की बधाई दी। मस्जिदों में मुल्क में शांति व तरक्की की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

जिले के मुख्यालय स्थित कजियाना, उटारखाना, तरौंहा के अलावा बरगढ़, मऊ, राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर व भरतकूप की मस्जिदों के पास सुबह से ही रोजेदार पहुंचना शुरू हो गए। निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से नमाज अदा की। पूरे जिले में सांप्रदायिक सद्भाव का नजारा भी देखने को मिला। सभी वर्ग के लोगों ने रोजेदारों को इस पवित्र माह की बधाई दी। शाम को इफ्तार किया। इस दौरान बाजार में भी खूब चहल पहल देखी गई। मस्जिदों के आसपास के मोहल्ले की दुकानों में भी खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed